लुधियाना. लुधियाना में आज किसान मज़दूर मोर्चा (KMM) की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें करीब 14 संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में सरवन सिंह पंधेर, मनजीत सिंह राय, दिलबाग सिंह गिल सहित कई अन्य प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। बैठक लुधियाना के सराभा नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगी।
इस दौरान आंदोलन को तेज़ करने की रणनीति पर विचार होगा। सभी संगठनों के बीच एकता बनाए रखने और एक समन्वय समिति बनाने पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, आंदोलन को और मजबूत करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
किसान नेता दिलबाग सिंह ने भी इस बैठक की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें आंदोलन से जुड़े कई अहम मुद्दों, खासकर चोरी हुए सामान और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगी।
वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 132 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है। उन्होंने यह ऐलान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब ज़िले के सरहिंद में आयोजित किसान महापंचायत में किया। मंच से बोलते हुए डल्लेवाल ने कहा कि सभी के कहने पर वे अनशन तोड़ रहे हैं और सभी की भावनाओं का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन किसानों का है और वे केवल एक माध्यम हैं।

क्या कहा सरकार ने
डल्लेवाल द्वारा अनशन तोड़ने से पहले केंद्र सरकार के दो मंत्रियों ने उनसे मुलाकात कर अपील की थी कि वे अनशन समाप्त करें। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शनिवार को अस्पताल जाकर उनसे भेंट की थी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर गंभीर है और बातचीत ही सबसे बेहतर रास्ता है। शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर भी कहा कि किसान संगठनों और सरकार के बीच बातचीत जारी है और अगली बैठक 4 मई को होगी। उन्होंने डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए उनसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था।
- चिंता की बात नहीं, पर्याप्त स्टॉक है : सीएस ने गैस आपूर्ति की स्थिति पर लिया फीडबैक, उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
- HPV वैक्सीन के बाद फिर बिगड़ी तबीयत: 6 बच्चियां अस्पताल में भर्ती, परिजनों का आरोप- सरकारी योजना के लाभ के नाम पर ले गई थी आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
- कृषक कल्याण वर्ष: CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान- कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए, सभी विधानसभा में होगा आयोजन
- CG Crime News : CSR फंड दिलवाने का झांसा देकर NGO कार्यकर्ता से करोड़ों की ठगी, अंतर्राज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
- 800 मेहमान, 52 डिश, एक प्लेट की कीमत 5000 : लखनऊ के 5 स्टार होटल में होगा कुलदीप यादव का रिसेप्शन, CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल

