पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का यह लक्ष्य है कि प्रदेश की शिक्षा प्रणाली देश में सर्वश्रेष्ठ हो। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राज्य भर के सभी 19,110 सरकारी स्कूलों में मेगा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) की बैठक आयोजित की, जिसमें विद्यार्थियों के माता-पिता और प्रतिनिधियों को स्कूलों के प्रबंधन से संबंधित फैसले लेने में सीधे भूमिका निभाने का मौका मिला।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार मेगा एसएमसी बैठक स्कूल परिसरों में स्वच्छता पर केंद्रित थी। इस दौरान एसएमसी सदस्य और माता-पिता ने स्वच्छता का मूल्यांकन करने, सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने और स्थानीय समाधान साझा करने के लिए अपने-अपने स्कूलों का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए एक स्वस्थ और अधिक अनुकूल सीखने का माहौल सृजित करने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण के प्रयासों और दीर्घकालिक रखरखाव से संबंधित योजनाओं पर भी चर्चा की।

यह था बैठक में चर्चा का केंद्र
स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज की चर्चा का केंद्र स्कूल का बदलाव, एसएमसी के साथ था। शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि स्कूल शिक्षा प्रणाली में और सुधार सामूहिक प्रयासों से ही संभव हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता और एसएमसी सदस्यों ने स्कूल के बुनियादी ढांचे, विद्यार्थियों की भलाई और शैक्षणिक प्रगति को और बेहतर बनाने से संबंधित चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया और विचार-विमर्श किया।
बैंस ने की स्कूल मुखियों की प्रशंसा
हरजोत सिंह बैंस ने इस बैठक को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए स्कूल प्रमुखों और स्टाफ की प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पंजाब की शिक्षा प्रणाली को देश की सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया।
- 16 March History : बाबर ने राणा सांगा को हराया… सचिन तेंदुलकर का 100वां शतक… मिस्र में 4400 साल पुरानी ममी मिली… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- National Morning News Brief: बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान; बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या का दावा निकला फर्जी; CBSE ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नियम सख्त किए; ईरान ने अमेरिका-इजरायल से बातचीत की इच्छा जताई
- 16 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- MP Morning News: कृषि वर्ष पर महामंथन, सीएम डॉ मोहन होंगे शामिल, दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक, कलेक्टर के आदेश की अनदेखी को लेकर Congress सौंपेगी ज्ञापन, सिंधिया ने गुना को दी सौगात, राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस आज
- यूपी वालों जरा संभलकर! गर्मी के बीच 40 जिलों में बरसेंगे मेघ, ओले और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी, जानिए कहां-कहां होगी बारिश

