रांची के डोरंडा क्षेत्र में एक लग्जरी मर्सिडीज कार से कथित हिट एंड रन की घटना सामने आई. आरोप है कि कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी और विरोध करने पर एक युवक को टक्कर मार दी, जो बोनट पर लटक गया. चालक पर उसे कई किलोमीटर तक ऐसे ही ले जाने का आरोप है. आरोपी हाई कोर्ट वकील बताया गया है और पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जिनकी पहचान हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई है। घटना डोरंडा स्थित राजेंद्र चौक के पास हुई। बताया जा रहा है कि मर्सिडीज कार से एक महिला को चोट लगी।
रांची में मर्सिडीज चालक ने एक युवक को बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक घसीटा। आरोपी ने जानबूझकर गाड़ी तेज चलाई और उसकी जान को जोखिम में डाला। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हिट एंड रन की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे रांची शहर को हिला कर रख दिया है. एक लग्जरी मर्सिडीज कार ने पहले एक महिला को टक्कर मारी. घटना का विरोध करने पर चालक ने एक युवक को भी टक्कर मार दी, जिससे वह कार के बोनट पर फंस गया.
मौके पर मौजूद एक युवक ने जब इसका विरोध किया और वाहन रोकने की कोशिश की, तो चालक ने कथित तौर पर उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। युवक कार के बोनट पर फंस गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और उसे उसी स्थिति में कई किलोमीटर तक लेकर भागता रहा।
बताया जा रहा है कि रास्ते में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद कार नहीं रुकी। आरोप है कि युवक को बाद में आरोपी अधिवक्ता अपने आवास तक ले गए, जहां उसके साथ मारपीट भी की गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसके ठिकाने से युवक को मुक्त कराया। पुलिस ने कार चलाने वाले अधिवक्ता को हिरासत में लिया है, जबकि घायल युवक को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।
इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में लोग डोरंडा थाना पहुंच गए और आरोपी अधिवक्ता पर कार्रवाई की मांग की। इधर, मामला झारखंड हाई कोर्ट भी पहुंच गया। अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से कोर्ट को सूचित किया गया कि अधिवक्ता को हिरासत में लिया गया है और भीड़ से सुरक्षा की आवश्यकता है।
कोर्ट ने तत्काल राहत देने से इनकार करते हुए राज्य के महाधिवक्ता को अधिवक्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से समन्वय करने का निर्देश दिया। इस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक की पीठ ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


