MI vs RR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सुपर संडे के तहत खेले जा रहे लीग स्टेज के अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को जीत के लिए 206 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 38 रन की अहम पारी खेली। वहीं जोफ्रा आर्चर ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए। इसके अलावा दासुन शनाका ने 29 रन, यशस्वी जायसवाल ने 24 रन और रविंद्र जडेजा ने 19 रन का योगदान दिया।
राजस्थान की पारी में डोनोवन फरेरा ने 18 रन, रियान पराग ने 14 रन और नांद्रे बर्गर ने 10 रन जोड़े। हालांकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश और अल्लाह गजनफर को 1-1 सफलता मिली।
राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो का मुकाबला
बता दें कि रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें इसी मैच पर टिकी हुई हैं। RR ने अब तक 13 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज कर 14 अंक हासिल किए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में अगर राजस्थान आज मुंबई को हरा देती है, तो वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। वहीं हार मिलने पर टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 8 अंक ही जुटा सकी है और पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि घरेलू मैदान पर मुंबई जीत के साथ सीजन का अंत करना चाहेगी।
MI और RR की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI)
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर – रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर – रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
यहां देख सकेंगे लाइव मैच

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट और लाइव स्कोर आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी देख सकेंगे।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

