चंडीगढ़। मध्य पूर्व (Middle East) में गहराते युद्ध के संकट के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने विदेश में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए दो वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है और 24×7 हेल्पलाइन स्थापित की गई है।
सरकार ने पूरी प्रक्रिया के समन्वय और निगरानी के लिए प्रशासनिक और पुलिस महकमे के दो दिग्गज चेहरों को तैनात किया है. आर.के. जयसवाल (ADGP) इन्हें हेल्पलाइन का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वे हेल्पलाइन पर आने वाली हर कॉल और शिकायत के निपटारे की निगरानी करेंगे, विमल सेतिया (सचिव, गृह विभाग) इन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ निरंतर संपर्क में रहेंगे।
विदेश मंत्रालय से रहेगा सीधा संपर्क
नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे मध्य पूर्व और एशिया के अन्य देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की पल-पल की रिपोर्ट लें। हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली सभी कॉल्स का सटीक रिकॉर्ड रखा जाएगा और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें विदेश मंत्रालय या संबंधित दूतावासों तक पहुंचाया जाएगा।

संकट की घड़ी में परिवारों के साथ खड़ी सरकार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पहल पर कहा कि मध्य पूर्व में बने आपातकालीन हालातों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। हमारा उद्देश्य इस गंभीर और अप्रत्याशित संकट के दौरान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करना है। पंजाब सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
- 12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप
- CSK vs PBKS IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी हार, पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
- धरने पर बैठे विधायक: 1400 हेक्टेयर वाले इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का किया विरोध, कहा- ग्रामीणों की बिना सुनवाई प्लांट लगाना गलत
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी को कोई शक है तो…नकली नोटों को लेकर अखिलेश यादव का करारा तंज, जानिए सपा सुप्रीमो ने ऐसा क्या कहा
- नवादा: पड़ोसी के घर खेलने गए बच्चे के हाथ में फटा बम, विरोध करने पर मिली जान से मारने की धमकी

