हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया में बारिश से बचाव के लिए नई कंक्रीट दीवारों का शुभारंभ किया। पिछले कई सालों से इस क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान जलभराव होता था, जिससे उद्योगों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता था।
राघव विज ,सडोरा (अंबाला) . हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के इंडस्ट्रियल एरिया में बारिश से बचाव के लिए नई कंक्रीट दीवारों का शुभारंभ किया। पिछले कई सालों से इस क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान जलभराव होता था, जिससे उद्योगों को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ता था।
मंत्री अनिल विज ने बताया कि इंडस्ट्रियलिस्ट की मांग पर कुल 10 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से चारों तरफ कंक्रीट दीवार बनाई जाएगी। दीवारें पानी के दबाव को रोकेंगी और बारिश के दौरान यह क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा, “यह साइंटिफिक इंडस्ट्री है और यहां से देश ही नहीं, विदेशों में भी सामान भेजा जाता है।”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का दौरा और विवाद
आज अंबाला की अनाज मंडियों का दौरा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे हैं। हुड्डा ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। इस पर अनिल विज ने जवाब दिया कि हुड्डा के समय में कुछ नहीं किया गया और अब भाजपा के काम में कमी निकाल रहे हैं।
बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई
मंत्री अनिल विज ने बैंक घोटाले में अधिकारियों को सस्पेंड करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस घोटाले की राशि लगभग 560 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
चुनावों को लेकर भविष्यवाणी
मंत्री अनिल विज ने आगामी राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर भी कहा कि भाजपा की ताकत और मेहनत से इन राज्यों में भी जीत सुनिश्चित है।”जैसे पहले कई राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की है, वैसे ही आने वाले चुनावों में भी सफलता मिलेगी।”
हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

