कुंदन कुमार, पटना। बिहार सरकार में मंत्री और जदयू नेता अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी के उस बयान पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य का खजाना खाली हो गया है। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान नेता विरोधी दल विधानपरिषद राबड़ी देवी को नसीहत देते हुए कहा कि, चुनाव के समय माई बहन योजना का सबसे पहले घोषणा किसने किया था। सरकार के पास पैसा है कि नहीं? इस तरह का बयान आपको शोभा नहीं देता है। अगर आपकी सरकार बन जाती तो, आप पैसा कहा से लाते? इस तरह का सवाल करना ही बेकार है।

वहीं शिलापट्ट मामले पर अशोक चौधरी ने कहा कि, शिलापट्ट में सीएम और उप मुख्यमंत्री या विधायक का नाम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि, बहुत से ऐसे विधायक हैं, जो यह समझते हैं की यह उनकी योजना है। ऐसे में अगर किसी शिलापट्ट में सीएम, उप मुख्यमंत्री या विधायक का नाम नहीं होगा तो इस परिस्थिति में वैसे अभियंताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

दरअसर राबड़ी देवी ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा था कि, जंगलराज से भी अधिक हत्या भाजपा के कथित राम राज में हो रहा है। लगातार हत्याओं का दौर जारी है और प्रशासन के लोग राज्य की सरकार सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, राज्य के सरकार का खजाना खाली हो गया है और सरकार कुछ से कुछ कह रही है।

ये भी पढ़ें- ‘खजाना खाली’ के आरोप पर मंत्री दिलीप जायसवाल का विपक्ष पर तगड़ा पलटवार, बोले- अभी तो जुम्मा-जुम्मा चार दिन हुए हैं….