अमृतसर. पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की 92 वर्षीय माता दलजीत कौर का आज निधन हो गया। परिवार ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, लेकिन वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।
डॉ. बलबीर सिंह ने अपनी माता का अंतिम संस्कार पैतृक गांव भौरा, जिला नवांशहर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नम आंखों से किया। इस मौके पर बंगा के विधायक सुखविंदर कुमार सुख्खी, नवांशहर के विधायक नछत्तर पाल, पूर्व विधायक अंगद सिंह सैनी, पूर्व विधायक गुर इकबाल कौर, चेयरमैन सतनाम जलवाहा सहित कई राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक हस्तियों ने दलजीत कौर को श्रद्धांजलि दी।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, “मुझे यह बताते हुए गहरा दुख हो रहा है कि मेरी माता जी अब इस नश्वर संसार को छोड़कर गुरुचरणों में विलीन हो गई हैं।” उन्होंने बताया कि शाम 4:30 बजे गांव भौरा (बंगा-गढ़शंकर रोड), जिला शहीद भगत सिंह नगर में माता जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
डॉ. बलबीर सिंह की माता के निधन से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई नेताओं और अधिकारियों ने शोक जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। सभी ने माता दलजीत कौर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
- कुरुक्षेत्र: भीषण सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, परिवार के चार सदस्य घायल
- नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर सियासत, CM योगी ने बताया साजिश, अखिलेश ने किया पलटवार, कहा- जो हुआ उसके लिए सरकार जिम्मेदार
- बहादुरगढ़ में डीटीपी विभाग की सख्त कार्रवाई : अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोजर, दर्जनभर निर्माणाधीन मकानों और चारदीवारों को किया ध्वस्त
- दतिया में कलेक्टर का सख्त एक्शन: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर SDM संतोष तिवारी हटाए गए, लोकेंद्र सरल बने नए SDM
- सिर कटी महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान, 72 घंटे बाद पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
