महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल एक बड़े हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पुणे के पुरंदर में पायलट की गलती से उनका हेलीकॉप्टर सुरक्षित हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड कर गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा में इस बड़ी चूक को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन अचानक पार्किंग में हेलीकॉप्टर उतरते देख मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए.

एनसीपी नेता छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर पुणे में तय हेलिपैड के बजाय कार पार्किंग में उतर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. मुंबई से पुणे जा रहे भुजबल बाल-बाल बचे. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के दौरे के दौरान एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला वाकया सामने आया. उनके हेलीकॉप्टर के पायलट से एक बड़ी चूक हो गई, जिसके चलते उसने चॉपर को निर्धारित हेलीपैड पर उतारने के बजाय सीधे कार पार्किंग क्षेत्र (Car Parking Area) में उतार दिया.

NCP के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया. वे पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से पुणे जा रहे थे. हालांकि, तय हेलिपैड पर उतरने के बजाय, हेलीकॉप्टर एक कार पार्किंग क्षेत्र में उतर गया. पायलट की इस बड़ी गलती से एक बड़ी दुर्घटना टल गई. इस घटना में छगन भुजबल या कोई दूसरा शख्स घायल नहीं हुआ.

छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर मुंबई से पुणे जा रहा था. पुणे में तय लैंडिंग स्पॉट (हेलीपैड) पर उतरने के बजाय पास की एक कार पार्किंग में उतर गया. इस बात का डर था कि हेलीकॉप्टर के रोटर घूमते समय पार्किंग में खड़ी कारों से टकरा सकते हैं. पायलट की इस गंभीर गलती के बावजूद, हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से उतर गया, लेकिन यह पूरी घटना खतरनाक साबित हुई. मंत्री भुजबल ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि, यह समझा जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मंत्री छगन भुजबल पुणे जिले की पुरंदर तालुका में स्थित खानवाड़ी गांव आ रहे थे. यहां वे महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

मंत्री के हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रशासन द्वारा एक अलग स्थान पर विशेष रूप से हेलीपैड तैयार किया गया था. लेकिन, जब हेलीकॉप्टर नीचे आ रहा था, तो पायलट को कार पार्किंग क्षेत्र में एक बड़ी खाली जगह दिखाई दी. पायलट को यह गलतफहमी हो गई कि यही वह हेलीपैड है जो लैंडिंग के लिए बनाया गया है. इसी कन्फ्यूजन (भ्रम) के चलते उसने हेलीकॉप्टर को सीधे कार पार्किंग एरिया में लैंड करा दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m