अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। रोहतास पहुंचे बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आज रविवार (22 फरवरी) को शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, शराबबंदी को लेकर हमारे सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व में जिस प्रकार से यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया और इससे बिहार में जो सामाजिक बदलाव आया है। उसका पूरा बिहार और पूरा देश साक्षी है।

बता दें की राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने पिछले दिनों सदन में शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग की थी,जिसके बाद शराबबंदी को लेकर बहुत चर्चा हो रहा है। ऐसे में उन्हीं के पार्टी के मंत्री तथा उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश ने शराबबंदी को लेकर कहा कि सरकार की जो एजेंडा है, उसके साथ खड़े होने की बात कही है तथा इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला बताया है। साथ ही उन्होंने शराबबंदी के लाभ भी गिनवाए हैं।

बता दें कि जिले में आज रविवार (22 फरवरी) को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग तृतीया का 11वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने मंत्री दीपक प्रकाश पहुंचे थे। यह कार्यक्रम सासाराम के अयोध्या पैलेस नामक निजी परिसर में आयोजित हुई।

ये भी पढ़ें- पटना: बीजेपी ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने का विरोध, बोले- अगर थोड़ी सी भी शर्म बची है तो….