Tej Pratap Yadav: लालू यादव के बड़े बेटे और जजद अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने 26एम स्टैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास को खाली कर दिया है। हालांकि तेज प्रताप के आवास खाली करने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल तेज प्रताप का यह आवास बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित हुआ है। ऐसे में कल शनिवार को वह बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे और बंगले की मौजूदा स्थिति को देखते हुए उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए।
मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि, इस आवास में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और यह रहने के लिए अयोग्य है। सरकार मंत्रियों को टूटे-फूटे घर आवंटित नहीं करती, लेकिन जो बंगला मुझे सौंपा गया है, उसकी स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने तेज प्रताप पर सरकारी बंगले से पंखा, एसी और बल्ब चोरी करने का कथित आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, इस आवास में बुनियादी सुविधाओं की कमी है और यह रहने के लिए अयोग्य है।
उन्होंने कहा कि, बंगले से पंखे, कुर्सियां, बिजली की फिटिंग, एसी, बल्ब और अन्य बुनियादी सुविधाएं गायब हैं। छत भी डैमेज है। यहां तक कि गेट भी टूटे हुए हैं। सब कुछ हटा लिया गया है। मंत्री ने कहा कि, उन्होंने भवन निर्माण विभाग को इसकी जानकारी दे दी है। लखेंद्र पासवान ने कहा कि, सरकार के नियमों के तहत हर विधायक और मंत्री को बुनियादी सुविधाओं से लैस एक रहने योग्य सरकारी आवास मिलना चाहिए।
ऐसे में अब देखने वाली बात यह होगी की मंत्री लखेंद्र पासवान द्वारा लगाए गए इस गंभीर आरोपों के बाद तेज प्रताप यादव या उनकी पार्टी की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


