कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नदारद मिले तो उन्होंने नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय से फोन पर इसकी शिकायत की। जिसके बाद मंत्रीजी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह निगम आयुक्त से भी तीखी बहस करते दिखे। सख्त चेतावनी के बाद ZO को निगमायुक्त ने निलंबित कर दिया।

निगमायुक्त ने लापरवाही और उदासीनता बरतने पर सौरभ शाक्य उपयंत्री क्षेत्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 को निलंबित किया गया। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के जारी आदेश में बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर मिलने वाली शिकायतों को नियत अवधि में लेवल 1 स्तर पर पदस्थ अधिकारी को शिकायत को अटेंड कर कार्रवाई की जानी थी। लेकिन सौरभ शाक्य ने एक शिकायत को लेवल 1 स्तर अटेंड नहीं किया। जिस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक 21 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 55 में जलप्रदाय विभाग ने बिना अनुमति सड़क की खुदाई की। सौरभ शाक्य ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सड़क की खुदाई करने के काम को नहीं रोका। इनके बिना अनुमति के सड़क की खुदाई करने से साफ हुआ कि वह अपने क्षेत्र निरीक्षण नहीं करते हैं। 

साथ ही दिनांक आज वार्ड क्रमांक 52 अंतर्गत नादरिया माता मंदिर से पीपरी धाम स्कूल तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के संबंध में भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन की जानकारी सौरभ शाक्य को 1 दिन पहले ही थी। इसके बावजूद वह भूमि पूजन के समय कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित नहीं रहे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना भी नहीं दी। जिस कारण सौरभ शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m