शिखिल ब्यौहार, भोपाल। विधानसभा सत्र के दौरान जनजातीय मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रदेश में जितने बालकों के छात्रावास होंगे, उनका नाम शंकर शाह और रघुनाथ शाह के नाम पर होगा। वहीं सभी बालिकाओं के छात्रावास का नाम रानी मां दुर्गावती के नाम पर होगा। उन्होंने आगे कहा कि 88 छात्रावास हर आदिवासी ब्लॉक में बनाए जाएंगे। सभी CCTV कैमरे से लैस होंगे। उन्होंने आगे कहा कि 100 करोड़ का बिजली बिल अभी छात्रावास में आता है। अब हम सौर्य ऊर्जा का इस्तेमाल करेंगे, ताकि 40-50 करोड़ ही बिल आए। सभी ट्राइबल जिलों में 100 सीटर आदिवासी छात्रावास बहनों के लिए बनाए जाएंगे। अगले 3 सालों में 7-7 करोड़ की लागत से हर आदिवासी जिले में बनाया जाएगा।
मंत्री ने की उमंग सिंघार की आवाज की तारीफ
विधानसभा में विजय शाह ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आवाज की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन के बाद किसी की अच्छी आवाज है तो हमारे नेता प्रतिपक्ष की है। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी विधायकों को 10-10 करोड़ कम से कम दूंगा, क्यूंकि इन्हें ज्यादा जरूरत है।
कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत विजय शाह को टोकते हुए बोले कि क्या बाकी हम विधायक पागल है क्या, जो आपके भाषण सुनने के लिए बैठे हैं। जवाब में मंत्री ने कहा कि जो विधायक होता है वह पागल नहीं होता है। जो पागल होगा उसे सदन में घुसने नहीं दिया जाएगा। बीच में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बोले- जो पूरे टाइम सदन में बैठते हैं उनकी कदर तो होनी चाहिए, उनमें भवर सिंह भी हैं।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीच में कहा कि मंत्री की एक नंबर की तैयारी है, ऐसा भाषण लग रहा है। जवाब में विजय शाह अपनी सीट की और इशारा करते हुए बोले- अभी तो लोग यहां भी पीछे पड़े हैं। शाह बोले- जो बीच में बोलेगा उसको कुछ नहीं मिलेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


