मोहाली। पंजाब के मोहाली से भयानक खबर समाने आई है, जिसके बाद यह समझ आ गया है कि लड़कियां पब्लिक प्लेस में भी सुरक्षित नहीं है। बताया जा रहा है कि 16 की एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां 16 साल की लड़की को कार सवार युवकों ने पता पूछने के बहाने जबरदस्ती कार में बिठा लिया और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।
पीड़िता की मां और उसने यह सारी जानकारी पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस तहकीकात में जुट गई है। पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि 23 जुलाई को दो अज्ञात लोगों ने 16 साल की एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण किया और कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
ऑटो का इंतजार कर रही थी लड़की
जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि वह सैलून में काम खत्म करने के बाद ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही थी, लेकिन तभी दो अज्ञात लोगों ने उसे पता पूछने के बहाने जबरदस्ती कार में खींच लिया। वहीं दुष्कर्म करने के बाद उसको सूनसान जगह छोड़कर भाग गए।

उसकी स्थिति बेहद गंभीर थी। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। लड़की भी उन बदमाशों को नहीं जानती थी।
- Bihar Budget Session: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश, थोड़ी देर में शुरू होगी कार्यवाही, भाई वीरेंद्र बोले- …तो हंगामा करेगा विपक्ष
- Gold Silver Rate In India : सोने की बढ़ी कीमत, चांदी की चमक हाई, जानिए आज किस भाव में मिल रहे जेवर ?
- शहडोल में रेत माफिया की हिम्मत देखिए, VIDEO: कार्रवाई से पहले अफसरों की रेकी, खनिज अमलें के सामने से गाड़ी लेके फरार हुए माफिया
- Stocks to Watch Today : इनवेस्टर्स आज इन स्टॉक्स पर बनाए रहें नजर, चमक सकती है आपकी किस्मत !
- पश्चाताप या पुलिस का डर? मोतिहारी में चोरों ने गढ़ देवी मंदिर के पास लौटाया चोरी का पिंड, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी


