शरद पाठक, छिंदवाड़ा। शहर के बरारीपुरा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसने पड़ोसी के चार मंजिला मकान से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m