मिर्जापुर. अधिवक्ता राजीव सिंह हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का मुख्य आरोपी राजेन्द्र सोनकर शनिवार को पकड़ा गया. बरौधा पीएसी गेट के पास पुलिस ने उसे दबोचा. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था. पीएसी वाहिनी के पास पहाड़ी पर मुठभेड़ में आरोपी को पुलिस ने पकड़ में ले लिया. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैर पर गोली लगी.
हत्या की ये पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई थी. एसपी ने उसे पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई थी. आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था. 15 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया.
इसे भी पढ़ें : मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कुत्तों को पहले देते थे जहर, फिर …
पुलिस के मुताबिक बरौधा तिराहे पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान आरोपी बाइक से आया और पुलिस को देखकर भागने लगा. पीछा करने पर उसने पुलिस पर गोली चलाई. जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई. शनिवार सुबह सवा सात बजे वकील राजीव सिंह (45) की उनके घर के पास ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. आरोपी ने उनके सीने से सटाकर तमंचे से गोली मारी थी. हत्या के बाद आरोपी अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था.
जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सोनकर ने करीब 7 महीने पहले भी राजीव सिंह पर बीच रास्ते रोककर हमला किया था. उसने बाइक की डिग्गी से तमंचा निकालकर राजीव सिंह पर तान दिया था और मारपीट की थी. राजीव सिंह ने इस मामले में कटरा कोतवाली में तहरीर भी दी थी, पर पुलिस की ओर से समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की थी.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

