Bihar Crime: बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले से सामने आया है, जहां लूट का विरोध करना दो युवकों को भारी पड़ गया। दरअसल शादी समारोह में जा रहे दो युवकों से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों युवकों को गोली मार दी।
गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना कल बुधवार की रात 12 बजे की बताई जा रही है।
घायल युवकों की पहचान जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र स्थित साधुल पोखरौनी गांव निवासी आदित्य कुमार और रणवीर सनी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे मोबाइल छीनने का प्रयास किया, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने युवकों पर फायरिंग कर दी।
घटना में रणवीर के हाथ में गोली लगी है। वहीं, आदित्य के जांघ को छेदते हुए उसके अंडकोष से गोली निकल गई, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल युवकों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: वैशाली में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, दिसंबर में हुई थी शादी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

