शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। गुंडा बदमाशों के खिलाफ शासन का बुलडोजर चलने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ पा रही है। ताजा मामला राजधानी का है जहां बदमाशों ने पुरानी रंजिश में घर में आग लगा दी। आग से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगाने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
आग लगाने का वीडियो वायरल
दरअसल घटना भोपाल के अरेरा हिल्स थाना भीम नगर का है जहां एक घर को 3 बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। घर में आग लगाने का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आग लगाते हुए बदमाश साफ नजर आ रहा है।
तीन आरोपियों में दो नाबालिग
पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि पीड़ित परिवार का मुखिया जेल में बंद है। पीड़िता ने बताया कि जिस वक्त आग लगाई गई उस वक्त मैं अपने दो बच्चों के साथ घर में मौजूद थी। तीन बदमाशों पर लगे घर में आग लगाने के आरोप जिसमें से दो नाबालिग, एक का नाम मिथिलेश है।
29 मार्च महाकाल भस्म आरती: एकादशी पर भगवान महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार, घर बैठे यहां कीजिए दर्शन
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

