रेणु अग्रवाल, धार। Missionary Hospital Scam: मिशनरी अस्पताल घोटाले के आरोपी सुधीर जैन को जेल में विशेष सुविधाएं देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि जेल अधीक्षक आर डांगी ने रुपए लेकर उसे विशेष सुविधा मुहैया करवाई थी। इस मामले के सामने आने के बाद डीआईजी ने जेल में पहुंचकर निरीक्षण किया।
बता दें कि जेल में चेकिंग के दौरान एक बंदी सुनील के पास से एक मोबाइल मिला था जिसकी FIR कोतवाली थाने में दर्ज हुई थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर सुनील के भाई के शिकायती पत्र वायरल हो रहे थे जिसमें जेल अधीक्षक पर कई आरोप लगाए गए थे। वहीं सुनील का भी एक शिकायती पत्र सामने आया था जिसमें उसने आवेदन दिया कि वह विचाराधीन बंदी है। 31 जनवरी 2021 से वह जेल में बंद है। उसने जेल अधीक्षक राजाराम डांगी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उसने कहा कि साहब ने ही मुझे जेल में फोन दिया था और सब को पता था कि मैं मोबाइल चला रहा हूं। सभी प्रहरियों को भी पता था कि मेरे पास मोबाइल है। साहब ने मोबाइल पकड़ा और कहा कि कुछ नहीं होगा। उसके बाद मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया।
इन सभी गंभीर आरोप का जिला जेल अधिकारी राजाराम डांगी ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, ‘आज डीआईजी दौरे पर आए थे। उन्होंने सभी के बयान लिए हैं। हमारी जेल में जो मोबाइल जब्त हुआ है, उसका सीडीआर भी हमें मिल गया है। मुझ पर अनर्गल आरोप लगाए गए। मेरे ऊपर कीचड़ उछाला जा रहा है। सीडीआर से मोबाइल की लोकेशन क्लियर हो गई है। यह मोबाइल 4 फरवरी से ही जेल में एक ही लोकेशन पर काम कर रहा था। 4 फरवरी से 13 मार्च तक यह जेल में था और 13 मार्च को इसकी जब्ती की गई है। डीआईजी ने इन्हीं बिंदुओं पर पूछताछ की और सारे कर्मचारी और अधिकारियों के बयान लिए हैं।’
उन्होंने कहा कि मिशनरी अस्पताल घोटाले के बंदी सुधीर जैन का खाना और मिठाई-पकवान बाहर से आपने का आरोप झूठा है। बंदी जैन धर्म का होने के कारण लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करता है तो उसे अलग से बिना प्याज-लहसुन का खाना बनवाने की इजाजत है। मुझ पर 10 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया गया है वह सारे आरोप झूठे हैं।
जेल अधीक्षक राजाराम डांगी ने क्या कहा?
जेल अधीक्षक राजाराम डांगी ने कहा, ‘जेल में 13 मार्च को 2026 को एक बंदी के पास से मोबाइल जब्त हुआ था। जांच पड़ताल पर यह मालूम हुआ कि यह सुनील का है। इसकी पूरी जांच करने के बाद हमने बंदी के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर करवाई। साथ ही इसकी सूचना वरिष्ठ कार्यालय को दी गई थी। सुधीर जैन सेंट टेरेसा हॉस्पिटल के संबंध में ढाई सौ करोड रुपए का घोटाले का आरोपी है। 24 फरवरी को वह हमारी जेल में बंदी नहीं था। वह 2 मार्च को जेल में आया था।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

