पुणे में इफ्तार कर रहे कोंढवा के लोगों पर करीब 100-150 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. मारपीट में कई लोग घायल हुए, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. रमजान के महीने में इफ्तार की तैयारी कर रहे कुछ दोस्तों पर भीड़ ने हमला कर दिया. महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है. इस हमले में 4 से 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन एक्शन लिया और कई संदिग्धों को अपनी हिरासत में ले लिया है.

पुणे के पुरंदर में इफ्तार की तैयारी कर रहे युवकों पर करीब 100 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया. पहनावे को लेकर शुरू हुए विवाद में 4-5 लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने 15 संदिग्धों को पकड़ा है और 150 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है.

25 साल के फिरोज जावेद सैयद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह अपने करीब दस दोस्तों के साथ ओस्करवाड़ी इलाके में एक झील के पास रोजा खोलने के लिए इकट्ठा हुए थे. पूरी घटना पुणे के पुरंदर तालुका की है. वे अभी तैयारी कर ही रहे थे कि तभी करीब 100 लोगों की भीड़ मोटरसाइकिलों पर वहां पहुंच गई. आरोप है कि भीड़ ने पहले उनसे पूछताछ शुरू की और फिर उनकी टोपी और पहनावे पर सवाल उठाए.

इस अचानक हुए हमले में चार-पांच युवक बुरी तरह जख्मी हो गए. बात इतनी बढ़ गई कि भीड़ ने युवकों पर लाठियों और दरांती जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया. सूचना मिलते ही ससवाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा.

शुरुआती जांच में पता चला है कि ये युवक पुणे के कोंढवा इलाके से यहां इफ्तार की दावत के लिए आए थे. इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गहराई से जांच जारी है.

पुलिस ने इस मामले में जानबूझकर शांति भंग करने, दंगा भड़काने और खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कुमार कदम के मुताबिक, अब तक 10 से 15 संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं. पुलिस ने करीब 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m