PNG Vs LPG: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (Iran War) के कारण मिडिल ईस्ट से आने वाली एनर्जी बाधित हुई है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने के कारण खाड़ी देशों से आने वाले एलपीजी और तेल की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसे देखते हुए एलपीजी की कालाबजारी भी हो रही है। कालाबजारी रोकने के लिए मोदी सरकार कई कदम उठा रही है। इसी के तहत PNG कनेक्शन वालों मोदी सरकार ने फरमान जारी किया है। नये फरमान के तहत अगर कंज्युमर्स उन जगहों पर एलपीजी की जगह पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) का इस्तेमाल शुरू नहीं करते, जहां इसकी कनेक्टिविटी उपलब्ध है, तो उनके घरों में कुकिंग गैस (LPG) की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।
इस आदेश का मकसद गैस नेटवर्क का विस्तार तेज़ी से करना और किसी एक ही ईंधन पर निर्भरता कम करना है। यह आदेश सरकार ने ऐसे समय में जारी किया है, जब देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कमर्शियल गैस को लेकर सप्लाई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है।
बता दें कि ईरान युद्ध से संकट से निपटने के लिए सरकार ने रसोई गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें मुख्य रूप से कमर्शियल गैस की तुलना में रसोई गैस को प्राथमिकता देना, तेल कंपनियों को एलपीजी के उत्पादन को बढ़ाने का आदेश देना आदि है। साथ ही सरकार कई अन्य रास्तों से गैस आयात कर रही है।
बहुत से लोगों के पास दोनों कनेक्शन
गौरतलब है कि भारत में बहुत से ऐसे घर हैं, जहां PNG और LPG दोनों का कनेक्शन है और सरकार के कहने के बावजूद वे एलपीजी सिलेंडर को सरेंडर नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार बार-बार अलर्ट मैसेज भेज रही है। अगर इन्होंने इसे सरेंडर नहीं किया तो सरकार आपका गैस कनेक्शन काट सकती है।
कितने लोगों के पास हैं दोनों कनेक्शन?
एक डाटा के मुताबिक, दिल्ली में लगभग 44 लाख LPG कनेक्शन में से 1.27 लाख घरों के पास PNG कनेक्शन भी है। वहीं देश में कुल एलपीजी सिलेंडर के करीब 33.05 करोड़ उपभोक्ता है और पीएनजी के करीब 1.57 करोड़ कनेक्शन हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत ही लगभग 10.35 करोड़ लाभार्थी जुड़े हैं।
25 दिन के भीतर लगा डाले लाखों पाइप गैस कनेक्शन
एलपीजी संकट के बीच सरकार का फोकस पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देना का है। PNG कनेक्शन को जल्द देने को लेकर सरकार ने कई कदम उठाए हैं। वहीं, PNG की सुविधा होने के बाद भी इसे नहीं लेने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। सरकार ने 25 दिन के भीतर लगा डाले रिकॉर्ड लाखों पाइप गैस कनेक्शन लगा डाले है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

