मोगा: मोगा जिले से बेहद दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार एक पांच साल की बच्ची को बनाया है. मामला जिले के धर्मकोट कस्बे से पास गांव का है जहां मासूम बच्ची का पिता ईंट-भट्टे पर मजदूरी का काम करता है.
प्रवासी मजदूर ने पुलिस को शिकायत में कहा कि वह अपने परिवार के साथ भट्ठे पर काम कर रहा था।
इस दौरान उसकी बेटी होली खेल रही थी और गुब्बारों में पानी भरने के लिए बाहर गई थी। उनका पड़ोसी और भट्ठे काम करने वाला ड्राइवर उनकी बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। पिता ने रोते हुए बताया कि जब काफी देर तक उनकी बेटी वापस नहीं आई तो उसे आसपास ढूंढना शुरू किया. इस दौरान पता चला कि आरोपी उनकी बेटी भट्ठे से दूर एक अनजान खेत में ले गया, जहां पर उस के साथ बलात्कार किया. जब सभी खेत में पहुंचे तो उनकी बेटी खेत में पड़ी हुई मिली. इस दौरान उनकी बेटी हालत बहुत खराब थी वह लहुलूहान हादल में दर्द से रो रही थी और बुरी तरह से डरी हुई थी. इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई. आरोपी ड्राइवर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

इस संबंधी जानकारी के देते हुए थाना धर्मकोटके प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ईट भट्ठे काम करने वाले मजदूर ने उन्हें शिकायत दर्ज करवाई है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- कहीं आप भी तो नहीं खा रहे कैमिकल में पका हुआ तरबूज? इस तरह करें पहचान…
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 26 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Chaitra Navratri 2026: यह शक्तिपीठ कुछ अलग है, नवरात्रि में सीधी हो जाती है ‘मां कंकाली’ की झुकी गर्दन, 111 साल से जल रही अखंड ज्योति
- महाअष्टमी : कन्या पूजन के बिना अधूरा माना जाता है नवरात्रि, जानिए सही मुहूर्त और इसका महत्व…
- 26 March 2026 Panchang : चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए शुभ काल…

