मोहाली। मशहूर पंजाबी सिंगर और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया है। वायरल ऑडियो में धमकाने वाले ने कहा कि उसने कुछ दिन पहले गिप्पी को मैसेज भेजा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया और अब अगर उसकी बातों को इग्नोर किया गया तो वह गोलियां सम्भाल नहीं पाएगा।

बता दें कि धमकी देने वाले ने यह भी कहा है कि कहीं ऐसा न हो कि मोहाली में उन्हें गिप्पी की फिल्म बनानी पड़े। सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है कि गिप्पी ग्रेवाल को धमकी मिली है। जानकारी मिली है कि वह कनाडा के वैंकूवर स्थित व्हाइट रॉक इलाके में रहते हैं।
पिछले साल 25 नवंबर को उनके घर पर भी फायरिंग हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। उस पोस्ट में गैंग ने न केवल फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी, बल्कि गिप्पी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पंजाब में पहले भी कई कलाकारों को धमकी भरे फोन और ईमेल मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले ने फिर से यह चिंता बढ़ा दी है कि कलाकारों को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
गौरतलब है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

