MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ओंकारेश्वर और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम सुबह 11 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12.35 बजे ओंकारेश्वर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 02.45 बजे इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 06.15 बजे चोइथराम अस्पताल और अनुसंधान केंद्र और रात 07 बजे मायाखेड़ी में स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद रात 08.30 बजे वापस भोपाल लौटेंगे।
इंदौर में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला
इंदौर में आज भाजपा प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होंगे। इसके अलावा 22 जिलों के कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे। इस कार्यशाला में विषय वक्ता, प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण अभियान की प्रदेश टोली, जिला विषय वक्ता शामिल होंगे। प्रशिक्षण सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सोशल मीडिया, नमो ऐप और संगठन पर फोकस होगा। आपको बता दें कि इसके पहले भोपाल और जबलपुर में कार्यशाला हो चुकी है।
दुनिया में तेल संकट
सीएम डॉ मोहन यादव आज एक्शन प्लान पर चर्चा कर सकते हैं। बैठक के बाद मंत्रिमंडल के साथ विशेष समीक्षा कर सकते हैं। चर्चा हुई तो इसमें मध्य पूर्व में फंसे लोगों को निकालने की तैयारी पर बातचीत होगी। पेट्रोल-डीजल, एलपीजी-सीएनजी के स्टॉक की समीक्षा होगी। युद्ध लंबा चलने पर देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के साथ एलपीजी-सीएनजी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
एमपी से दुबई यात्रा की बुकिंग घटी
मिडिल ईस्ट में तनाव का असर देखने को मिल रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश से दुबई यात्रा की बुकिंग घट गई है। जियोपॉलिटिकल तनाव से टूरिज्म प्रभावित हुए है। जिसके चलते हजारों यात्रियों ने अपना प्लान फिलहाल टाल दिया है। भोपाल-इंदौर से सबसे ज्यादा ट्रैवल कैंसिलेशन है। करीब 2 से 2.5 हजार बुकिंग प्रभावित हुई है। साथ ही नई बुकिंग में भी कमी आई है। क्रूज ट्रैवल में 30-40% गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा फैमिली हॉलीडे और हनीमून ट्रिप भी प्रभावित हुई है।
ईरान इजरायल युद्ध का असर अब गैस सप्लाई पर
ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। किल्लत नहीं है लेकिन आगामी संकट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले का असर होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और छोटे बड़े उद्योगों पर होगा। हालांकि अस्पताल और शैक्षणिक संस्थाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।
26 नगर अध्यक्षों की नियुक्ति
एमपी कांग्रेस ने 26 नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मंजूरी से संगठन में नई नियुक्तियां की गई है। जिसके तहत 9 जिलों की 27 विधानसभा में मंडलम अध्यक्ष घोषित किए गए है। नर्मदापुरम, सिंगरौली, छतरपुर, शहडोल और भिंड में पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। मंडलम अध्यक्षों की सूची जिलाध्यक्षों को सीधे भेजी गई है।
भोपाल के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में मंगलवार को कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जेल हिल्स। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सिद्धी समृद्धि हाइट्स और दानिशकुंज 2, 3 और 4। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक सागर स्टेट, निजामउद्दीन कॉलोनी, सुख सागर कॉलोनी, रीगल स्टेट, सागर बंगलो, सचितानंद नगर, बीडीए, बंजारा बस्ती और गोविंदपुरा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गांधी नगर, आसाराम चौराहा, अर्जुन वार्ड, धाकड़ चौराहा, प्रताप वार्ड, ब्लेयर कॉलोनी फेस 1 और 2, लेक पर्ल स्प्रिंग। सुबह 10.30 से शाम 4 बजे तक विट्ठन मार्केट, ई-5, अपेक्स बैंक कॉलोनी और दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक वल्लभ नगर, ओम नगर और भीम नगर में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
माधवराव सिंधिया की जयंती आज
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की जयंती है। ग्वालियर के छत्री परिसर में शाम 5 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक राजेंद्र पारिख और भजन गायिका शिल्पी कालविंद भजन प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि देंगे। वहीं शताब्दीपुरम में कवि सम्मेलन होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

