MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। फायनेंस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। वित्तीय प्रबंधन के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी। मंदसौर में कातना सिंचाई परियोजना पर चर्चा होगी। चना-मसूर की एमएसपी पर भी फैसला हो सकता है। वहीं गेहूं खरीदी को लेकर भी चर्चा संभव है।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैक टू बैक कई बैठक और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह 10:45 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे सिंहस्थ 2028 की तैयारी को लेकर समीक्षा करेंगे। सिंहस्थ को लेकर गठित मंत्रिमंडल समिति की बैठक लेंगे। दोपहर 3 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। जहां विधानसभा की नवगठित समितियों की बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे लोकभवन में नवनियुक्त सूचना आयुक्तों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
एमपी विधानसभा की नवगठित समितियों की पहली संयुक्त बैठक
मध्य प्रदेश विधानसभा की नवगठित समितियों की आज पहली संयुक्त बैठक होगी। यह मीटिंग दोपहर 3 बजे मानसरोवर सभागार में आयोजित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता करेंगे। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। 2026-27 के लिए 4 वित्तीय समेत कुल 19 समितियों का गठन हुआ था। नई समितियों के कामकाज की औपचारिक शुरुआत होगी।
नए सूचना आयुक्त आज लेंगे शपथ
लोकभवन में आज नए सूचना आयुक्त शपथ लेंगे। शाम 5:30 बजे लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। आलोक नागर और राजेश भट शपथ लेंगे। आलोक नागर रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसायटी के पद से रिटायर हैं। राजेश भट आकाशवाणी में कार्यरत रहे है। हाल ही में दोनों की नियुक्ति हुई है। शपथ ग्रहण के बाद मध्यप्रदेश में कुल 6 सूचना आयुक्त हो जाएंगे।
इंदौर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस
एमपी के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और इंदौर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों नेता प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
भोपाल में समाजवादी पार्टी के बैठक
राजधानी भोपाल में आज समाजवादी पार्टी के महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह मीटिंग प्रदेश कार्यालय में होगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अलग-अलग जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के दो सांसद अक्षय यादव और देवेश शाक्य शामिल होंगे। जिसमें संगठन विस्तार आगामी रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा। वहीं बैठक से पहले पॉलिटेक्निक चौराहे से सर्किट हाउस तक एक जुलूस भी निकाला जाएगा।
शाजापुर के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
शाजापुर के मुरादपुरा उपकेंद्र से संचालित 11 केवी राजनगर फीडर पर विद्युत आपूर्ति चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। नया सिटी हॉस्पिटल, किला रोड, सप्रीपुरा, पटेलवाड़ी, महूपुरा और धानमंडी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

