कुंदन कुमार, पटना। मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से बीते 19 मार्च गुरुवार को ही जमानत मिल गई थी। हालांकि बेल बॉन्ड नहीं भरे जाने की वजह से अभी भी वह बेऊर जेल में बंद हैं। हालांकि अब उनका इतंजार खत्म होने वाला है। कल सोमवार को कोर्ट के खुलते ही बेल बॉन्ड भरे जाने के बाद वह जेल से बाहर आ जाएंगे।
समर्थकों में खुशी की लहर
अनंत सिंह के जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। खबर के मुताबिक कल दोपहर में जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह अपने सरकारी आवास पर पहुंचेंगे, जहां उनके स्वागत को लेकर समर्थकों द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही हैं। इसके बाद वह 24 मार्च को अपने विधानसभा के क्षेत्र बख्तियारपुर जाएंगे।
तीन दीन तक बंद था कोर्ट
दरअसल शुक्रवार (20 मार्च) को रमजान के आखिरी जुमे का नमाज था। इसलिए पटना सिविल कोर्ट बंद रहा। वहीं, शनिवार को ईद और रविवार को भी कोर्ट बंद था। ऐसे में जमानत मिलने के बाद भी अनंत सिंह को तीन रात बेऊर जेल में बितानी पड़ी। ऐसे में कल सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद उनके वकील द्वारा बेल बॉन्ड भरे जाने के बाद अनंत सिंह जेल से बाहर आ सकते हैं।
दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली है जमानत
बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद थे। जस्टिस आर.पी. मिश्रा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद उन्हें इस मामले में जमानत दी। दरअसल पूरा मामला बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है, जब 30 अक्टूबर को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में राजद नेता और जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगे थे। उन्हें पटना पुलिस ने इस मामले में 1 नंवबर की रात उनके आवास से गिरफ्तार किया था। वहीं, 2 नवंबर को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें बेऊर जेल में भेज दिया था।
….तो रद्द हो जाएगी जमानत
कोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत देते हुए कुछ शर्त भी रखी है। कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में यह कहा है कि, यदि अनंत सिंह जमानत पर रहने के दौरान गवाहों को प्रभावित या फिर धमकाने की कोशिश करते हैं, तो तत्काल उनकी जमानत को रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कोर्ट ने उन्हें सुनवाई के दौरान अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें- पटना में जीविका पवेलियन का उद्घाटन, मंत्री श्रवण कुमार बोले- 1 करोड़ से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

