Bihar Politics: मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज रविवार (29 मार्च) को सीएम नीतीश से मुलाकात की है। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की मुख्यमंत्री से यह पहली मुलाकात है। मुलाकात के बाद जब वे बाहर निकले तो मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि, नीतीश जी से मुलाकात हुई। प्रणाम किए और हम चल दिए।
निशांत के सवाल पर साधी चुप्पी
वहीं, जब उनसे यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार कल एमएलसी पद से इस्तीफा दे रहे हैं? आपकी क्या इच्छा है? इसपर अनंत सिंह ने कहा, इच्छा तो सबको (इस्तीफा नहीं दे) थी, लेकिन वह नहीं माने, तो क्या इच्छा रहेगी? हालांकि निशांत कुमार के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से परहेज किया और ड्राइवर को गाड़ी आगे बढ़ाने का निर्देश दिया और चले गए। हालांकि इससे पहले के अपने बयानों में उन्होंने निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी।
कल ललन सिंह से की थी मुलाकात
बता दें कि इससे पहले कल शनिवार को अनंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई है। वहीं, आज सीएम नीतीश से उनकी मुलाकात को लेकर सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
कल एमएलसी पद से देंगे इस्तीफा!
कल सोमवार 30 मार्च को सीएम नीतीश एमएलसी पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दरअसल संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता। नीतीश कुमार हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के 14 दिनों के अंदर उन्हें किसी एक पद (राज्यसभा या एमएलसी) को छोड़ना अनिवार्य होगा, जिसका कल आखिरी दिन है। ऐसे में माना जा रहा है कि वह 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे देंगे।
12 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ!
सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार 12 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। इसके तुरंत बाद 13 या 14 अप्रैल को पटना लौटकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं, जिसके साथ वह मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं।
बता दें कि भारतीय संविधान के अनुसार कोई विधान परिषद सदस्य या विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद भी कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर बना रह सकता है, लेकिन यह केवल 6 महीने तक ही मान्य होता है। हालांकि, इन सभी घटनाक्रमों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने बताया कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? नीतीश के राज्यसभा जाने पर कही ये बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

