हर्षराज गुप्ता, खरगोन। Monalisa Ran Away: मध्य प्रदेश के खरगोन की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों मुस्लिम युवक से शादी कर सुर्ख़ियों में है। इस बीच उसके गायब होने की चर्चा से सनसनी फैल गई है। एक वीडियो में शख्स ने खुद को उसका पति फरमान बताते हुए दावा किया कि मोनालिसा भाग गई है और वह उसे राजस्थान के पुष्कर में तलाश कर रहा है।
वीडियो की सच्चाई
लेकिन जैसे ही इस वीडियो की सच्चाई सामने आई, हर कोई हैरान रह गया। वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इस वीडियो पर दिखने वाले शख्स पर कार्रवाई की मांग करते हुए बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है।
फरमान बनकर अरविंद ने बनाया फेक वीडियो
दरअसल, जिस शख्स ने खुद को उसका पति बताया वह फरमान नहीं बल्कि राजस्थान का अरविंद कुमार जोशी है जिसने व्यू के चक्कर में वीडियो बनाया था। उसने इसके लिए माफी भी मांगी और बताया कि सिर्फ मनोरंजन के लिए उसने यह वीडियो बनाया था।
सनोज मिश्रा ने फरमान के बांग्लादेश भागने की जताई आशंका
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर फरमान के वीडियो को फेक बताया है। उन्होंने कहा, वीडियो का फायदा उठाकर फरमान नेपाल के रास्ते बंगलादेश भाग सकता है।’ उन्होंने फरमान को जिहादी बताते हुए देश की सुरक्षा एजेंसी और मध्यप्रदेश पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सनोज मिश्रा ने फेक विडियो पर भी कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि केरल के एक हिंदू मंदिर में फरमान के साथ मोनालिसा ने शादी कर ली थी। जिसके बाद जमकर बवाल मचा था। वहीं राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में मोनालिसा के नाबालिग साबित होने से मोनालिसा सुर्खियों में है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

