चंडीगढ़. पंजाब में पांच दिन पहले दस्तक देने वाले मानसून ने अब पूरे राज्य को कवर कर लिया है। मौसम विभाग ने आज भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, जून महीना सामान्य रहा, जो अच्छा संकेत है। पिछले 24 घंटों में राज्य के तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 6.7 डिग्री कम है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार शाम तक अमृतसर में 30 मिमी, पटियाला में 16 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में 1 मिमी, होशियारपुर और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश हुई, जबकि लुधियाना में हल्की बारिश (ट्रेस) दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो अमृतसर और लुधियाना में 30.8 डिग्री, पटियाला में 27.8 डिग्री, पठानकोट में 32 डिग्री और फरीदकोट में 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर, जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर और फाजिल्का में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक, जून में सामान्य बारिश दर्ज की गई। 1 से 25 जून तक पंजाब में औसतन 48.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 37.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 3% कम है। हालांकि, इस साल मॉनसून के दौरान सामान्य बारिश की संभावना है। पिछले साल मॉनसून 2 जुलाई को देरी से आया था और 439.8 मिमी की औसत के मुकाबले 314.6 मिमी बारिश हुई थी। इस बार 110% बारिश का अनुमान है, यानी पंजाब में करीब 500 मिमी बारिश हो सकती है।
- सावधान! बिहार के 12 जिलों में आज बरसेगी आफत, 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, जानें अपने शहर का हाल
- बारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार को बारामती से निर्विरोध जिताएं, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की सभी दलों से अपील
- 05 April 2026 Panchang : बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल …
- 05 April 2026 Horoscope : इस राशि के जातक आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 5 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

