चंडीगढ़ . मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने पिछले 24 घंटों में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है। यदि मानसून की रफ्तार ऐसी ही रही, तो आज यह पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में प्रवेश कर सकता है। अगले तीन दिनों तक मानसून के पंजाब में दाखिल होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
तापमान में कमी, बठिंडा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटों में पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। बठिंडा में सबसे अधिक 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 37.6 डिग्री, लुधियाना में 34.8 डिग्री और पटियाला में 35 डिग्री तापमान रहा.

16 जिलों में येलो अलर्ट
पंजाब के 16 जिलों होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा और बरनाला में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
26 जून तक भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। 26 जून तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 22 जून को चंडीगढ़ और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
शहरों का मौसम
- अमृतसर: बादल छाए रहेंगे, बारिश का अलर्ट। तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच रहेगा।
- जालंधर: बादल और बारिश का अलर्ट। तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच।
- लुधियाना: बादल और बारिश का अलर्ट। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच।
- पटियाला: बादल और बारिश का अलर्ट। तापमान 28 से 32 डिग्री के बीच।
- मोहाली: बादल और बारिश का अलर्ट। तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच।
- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड, कटनी में पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें कैसा रहेगा मौसम
- Rajasthan News: कोटा ज्वेलर्स शोरूम में ₹1 करोड़ की चोरी का खुलासा: बंगाल से प्लान बनाकर भेजा गया था कारीगर
- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम ने बदली अपनी चाल, दिन में गर्म, तो शाम ढलते ही हो रहा ठंड का एहसास
- Rajasthan News: चप्पलों के सोल में छिपाकर ले जा रहे थे 35 लाख की ब्राउन शुगर
- Rajasthan News: कोटा में दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, मलबे में दबे कई लोग


