पंजाब में मानसून की चाल धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के केवल 3 जिलों में आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले 4 दिनों तक बारिश की संभावना कम है और इस दौरान प्रदेश में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
तापमान में आई गिरावट
हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण प्रदेश के औसत तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। राज्य का सबसे कम तापमान भाखड़ा डैम (नंगल) में 32.6 डिग्री दर्ज किया गया।
16 जुलाई से फिर से सक्रिय होगा मानसून
मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही बारिश की संभावना बढ़ेगी और तापमान में फिर गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, अगले चार दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ उमस का असर देखने को मिल सकता है।
- शादी समारोह से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, सिर में फंसी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर
- बारामती विमान हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: DGCA ने VSR Ventures के चार Learjet विमान ग्राउंड किए
- Today’s Top News : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट, छत्तीसगढ़ के बजट में 35 गुना बढ़ोतरी, SI–ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, देवजी समेत दो केंद्रीय स्तर के नेताओं ने एक साथ किया सरेंडर, कोयला घोटाला मामले में फरार आरोपी नारायण गिरफ्तार, फर्जी IAS अधिकारी का भंडाफोड़, होली के दिन बंद रहेगी शराब दुकान
- CG में दर्दनाक सड़क हादसा : दो सगे भाइयों समेत तीन की मौके पर मौत, इलाके में पसरा मातम
- सुपौल: पप्पू यादव ने मृतक छात्रा के परिजनों से की मुलाकात, बोले- बिहार के बच्चियों की हो रही तस्करी, नीतीश सरकार को भी घेरा


