चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी शाहबाज अंसारी एक बार फिर से फरार हो गया है। इसके पहले भी वह जमानत लेकर गया था और समय अवधि में पेश नहीं हुआ है, जिसके बाद उसे जमानत नहीं दी गई थी।
जानकारी के अनुसार शाहबाज अंसारी ने मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लाई किया था। उसे दिसंबर 2022 में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2023 में उसने अपनी पत्नी की गर्भावस्था का हवाला देते हुए अदालत से ज़मानत मांगी थी और उसे 5 दिनों की अंतरिम ज़मानत मिली थी, लेकिन वह शर्तों का उल्लंघन करते हुए अदालत में पेश नहीं हुआ था।
सर्जरी का किया बहाना
पिछले महीने, उसने अपनी पत्नी की सर्जरी का हवाला देते हुए फिर से अंतरिम ज़मानत मांगी। इस बार, वह बाहर आते ही फरार हो गया। एनआईए के अनुसार, अंसारी का ठिकाना अज्ञात है। एनआईए ने अदालत को बताया कि वह अब गाजियाबाद के उस पते पर नहीं रह रहा है जो उसने अदालत को दिया था।
एनआईए ने 8 जुलाई को अदालत में अर्ज़ी देकर अंसारी की ज़मानत रद्द करवा ली थी, लेकिन नोटिस मिलने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुए। उनके वकील ने भी कहा कि उन्हें अंसारी के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस और एनआईए उसकी गिरफ़्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं और उनके ख़िलाफ़ गैर-ज़मानती वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
- ‘हई भूमिहार जिला जाम क देहम…’, बेगूसराय में कानून को खुली चुनौती! युवक का ‘कट्टा डांस’ और शराब के साथ ठुमके लगाने का VIDEO वायरल
- Flight Favorite Seats Fees New Rule: फ्लाइट में पसंदीदा सीट के लिए एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने होंगे, साथ बैठेंगे एक ही बुकिंग वाले यात्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बदला नियम
- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
- दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नलों पर भिक्षावृत्ति रोकने के लिए एक्शन में सरकार, पुलिस लगातार चला रही अभियान
- ट्रैक्टर को टक्कर मार पलटी स्कूल वैन, शिक्षिका समेत 10 बच्चे हुए घायल, ड्राइवर के नहीं आने पर प्रिंसिपल ने थामी थी स्टीयरिंग…

