अमृतसर। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस को अब भी उनके गाय हुए गानों का इंतजार रहता है। फैंस के लिए इस इंतजार के बीच खुशखबरी सामने आई है, जिसमें पता चला है कि सिद्धू का नया गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है। इसे लेकर बलकौर सिंह सिद्धू ने जानकारी सांझा की है। बलकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि 30 नवंबर तक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना रिलीज हो सकता है।
बलकौर सिंह के अनुसार गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल अंतिम एडिटिंग का काम जारी है। उन्होंने कहा कि जैसे ही तकनीकी प्रक्रिया खत्म होगी, गाना निर्धारित समय पर जारी कर दिया जाएगा।

इसके बाद सिद्धू मूसेवाला के चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दुनियाभर के फैंस उनके गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना है कि यह गाना रिलीजिंग के बाद कितना धमाल मचाता है।
- IGIMS परीक्षा घोटाला: पेपर लीक और कॉपियों में हेरफेर का बड़ा आरोप, 28 दिन बाद जांच शुरू, रडार पर कई अधिकारी
- 12 साल बाद जेल से लौटे रामपाल: सत्संग में बोले—“जो होता है, अच्छे के लिए होता है”
- Bastar News Update : सरेंडर नक्सली बारसे देवा का छोटा भाई बना टीचर, लाखों की नशीली टैबलेट के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, स्वस्थ बस्तर से लाखों परिवारों की स्क्रीनिंग, नक्सलमुक्ति पर सियासत, शहीद महेंद्र कर्मा विवि में इनोवेशन महाकुंभ 1.0 की तैयारियां तेज, अंतिम संस्कार स्थलों का होगा कायाकल्प
- Bilaspur News: पार्किंग में बाइक सर्विसिंग तो कहीं गोदाम-दुकान, मौसाजी स्वीट्स सहित तीन प्रतिष्ठानों की पार्किंग सील
- ईरान के स्पीकर ने युद्ध में मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीर शेयर की, खून से सने बैग- जूते, बहुत कुछ बयां कर रही…
