अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में एक निजी मैरिज हॉल में छापेमारी हुई है। इस दौरान मैरिज हॉल से आपत्तिजनक स्थिति में 80 युवक-युवतियों को पकड़ा गया है। बिक्रमगंज एसडीएम प्रभात कुमार ने दलबल के साथ प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल मलियाबाग में यह छापेमारी की है। इस दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ है।
कई शादीशुदा महिलाएं भी शामिल
बता दें कि बिक्रमगंज के एसडीएम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि, छापेमारी के दौरान मैरिज हॉल से 40 से अधिक लड़कियां बरामद हुई हैं। इनमें कई शादीशुदा भी हैं और सभी स्थानीय लड़कियां हैं। पुलिस को अंदेशा है कि यह पूरा मामला देह व्यापार से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने प्रकाश मैरिज हॉल एंड होटल को सील कर दिया गया है। होटल के कई कर्मियों को भी हिरासत में लिया गया है।
होटल की आड़ में देह व्यापार का धंधा
बता दें की बिक्रमगंज के एसडीएम को सूचना मिली थी कि मैरिज हॉल के नाम पर संचालक द्वारा प्रेमी-प्रेमिकाएं तथा देह व्यापार का धंधा करने वाले युवक-युवतियों को कुछ घंटे के लिए कमरा उपलब्ध कराया जाता है। इसके बदले संचालक द्वारा मोटी रकम ली जाती है। इस छापामारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
होटल में चोरी छिपे मिलते हैं प्रेमी जोड़े
मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियां ऐसे होटलो में चोरी छुपे मिलते हैं और इसके बदले होटल संचालक इन लोगों से कम समय में ज्यादा पैसा वसूल लेते हैं। वहीं, इस संबंध में बताया गया कि पकड़े गए नाबालिक लड़की और लड़कों को बाल संरक्षण समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही कुछ लोगों का काउंसलिंग भी किया जाएगा। वहीं, ज्यादातर पकड़े गए पेशेवर धंधाबाजों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें- खुदकुशी या फिर कुछ और…?, आम के पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, पुलिस को है इस बात का इंतजार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

