योगेश पाराशर, मुरैना। सीआरपीएफ जवान के दिल ने राह चलते धोखा दे दिया। स्कूटी पर जाते समय दिल का दौरा पड़ा और बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थिति भांपकर आसपास मौजूद युवा व दुकानदारों ने बदहवास जवान को सीपीआर दीं। मरणासन्न हालत में जा पहुंचे सीआरपीएफ जवान की सांसें लौट आईं।

सीपीआर के प्रति जागरूकता और जीवन बचाने वाला यह नजारा मुरैना शहर की मुख्य सड़क एमएस रोड पर दिखा। स्कूटी से एक युवक बैरियर चौराहा से सदर बाजार की तरफ जा रहा था। जैसे ही युवक भोज भवन के पास पहुंचा, वह स्कूटी समेत गिर पड़ा। यह देखकर तत्काल भीड़ जुट गई। आसपास लोगों को मिर्गी का दौरा लगा, लेकिन कुछ युवाओं ने हालात को भांपा और दिल का दौरा पड़ने जैसी स्थिति को देखते हुए तत्काल सीपीआर देना शुरू किया।

ये भी पढ़ें: सिंचाई विभाग की दीवार गिरने से मजदूर की मौत: जबलपुर में ईंट निकालने के दौरान हादसा, परिजनों ने किया हंगामा

CPR के बाद खुली आंख

दो से तीन मिनट तक सीपीआर की प्रक्रिया के बाद बेसुध युवक की शरीर में हल्की हलचल हुई और हल्का सिर हिला। दो मिनट बाद ही आंखें खुलीं, लेकिन 15 मिनट बाद तक होश में नहीं आया। होश में आने के बाद युवक ने अपना नाम खड़िया बेहड़ गांव निवासी कुलदीप सिंह तोमर बताते हुए सीआरपीएफ का जवान बताया।

ये भी पढ़ें: आयुध निर्माणी फैक्ट्री के चार्जमैन ने की आत्महत्या: कारखाने के अंदर फंदे पर झूलता मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

दिल का दौरा पड़ने की आशंका

जवान ने कहा कि वह मुरैना की नवोदय कालोनी में रहता है। वह घर से सामान लेने निकले थे। कुलदीप ने लोगों को बताया कि उन्हें मिर्गी दौरे जैसी कोई बीमारी नहीं है। ऐसे में कुलदीप को दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं ही प्रबल लगीं। समय पर मिली सीपीआर ने कुलदीप को नया जीवन दिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m