योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पूर्व पार्षद और उसके परिजनों ने एक महिला के साथ मारपीट की। बीच सड़क पर पटक-पटककर पीटा गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। आइए जानते है आखिर मामला क्या है…
मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवानी क्षेत्र के राठौर कॉलोनी में गंदे पानी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। चैंबर के पानी को लेकर कांग्रेस के पूर्व पार्षद शनि उर्फ गौरव यादव और उसके परिजनों ने एक महिला के साथ सरेआम मारपीट की। महिला का बाल पकड़कर उसे कीचड़ में पटक दिया और बेरहमी से पिटाई की।
ये भी पढ़ें: धर्मांतरण-रेप केस की आरोपी बहनों का ईरानी डेरा से संबंध: लखनऊ से भोपाल आया परिवार, पिता की मौत के बाद स्पा सेंटर में नौकरी; फिर शुरू किया देह व्यापार का खेल
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला को कितनी बेरहमी से पीटा जा रहा है। हालांकि वहां मौजूद कुछ लोग बीच बचाव की कोशिश करते हुए नजर आए, लेकिन आरोपियों को तरस नहीं आया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आरोपियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।
ये भी पढ़ें: मिक्सर मशीन ने ली आदिवासी मजदूर की जान: रोटी की तलाश में मजदूरी करने गया था, 8 करोड़ की नहर लेकिन मजदूर की सुरक्षा नहीं
वहीं महिला ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पूर्व पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही विवेचना शुरू कर दी है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

