Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (9 अप्रैल 2026) की खबरों में पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए;  ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी; बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो; इजरायली हमले में लेबनान में 250 की मौत प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी बोले- TMC राज में मां-मानुष डरे हुए

पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने बीरभूमि में कहा, ‘हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं। जहां हर कोई भय से मुक्त हो। ये मां, माटी और मानुष की बात करते हैं। मां आज रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है, डरा हुआ है।’ उन्होंने कहा, ‘गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ऐसा समाज देखना चाहते थे, जहां हर कोई भय से मुक्त हो, लेकिन TMC के महाजंगलराज ने एकदम उल्टा कर दिया। TMC ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया था।’

पढ़े पूरी खबर……

2. ट्रंप ने NATO को फिर दी खुली धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से सीजफायर के बीच NATO देशों पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा है कि NATO तब भी नहीं था जब हमें उनकी जरूरत थी और NATO आगे भी तब हमारे साथ नहीं होगा जब हमें उनकी जरूरत होगी. आपको ग्रीन लैंड तो याद है ना वही जो बर्फ का एक बड़ा सा टुकड़ा है. आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने NATO देशों पर निशाना साधा हो. उन्होंने गुरुवार सुबह भी एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था. इस पोस्ट में भी ट्रंप ने न सिर्फ NATO सहयोगियों पर तीखा हमला बोला था बल्कि ग्रीनलैंड को लेकर अपनी पुरानी महत्वाकांक्षा को भी जाहिर किया था. 

पढ़े पूरी खबर……

3. बांग्लादेश बोला- हमें शेख हसीना लौटा दो

मोहम्मद यूनूस के शासकाल में भारत-बांग्लादेश के रिश्चते में घुली खटास को मिठास में तब्दील करने के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान (Khalilur Rahman) तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। खलीलुर रहमान ने एनएसए अजीत डोभाल (Ajit Doval) और विदेश मंत्री एस जयशंकर (S. Jaishankar) समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान बांग्लादेश ने पूर्व पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया। ढाका की ओर से जारी बयान के अनुसार, रहमान ने जयशंकर के साथ बैठक में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को लौटाने का अनुरोध किया। रहमान ने बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए भारत सरकार का आभार भी जताया।

पढ़े पूरी खबर……

4. इजरायली हमले में लेबनान में 250 की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर पर भले सहमति बन चुकी हो, लेकिन सीजफायर के बीच भी इजरायल के लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. अधिकारियों के मुताबिक इन हमलों में 254 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हमले में लेबनान के इमाम की भी मौत हुई है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं रहेगा.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

PM मोदी की सभा में चोरों का आतंकः आसनसोल के पोलो मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा के दौरान एक ओर जहां हजारों की भीड़ अपने नेता को सुनने और देखने के लिए उमड़ी, वहीं दूसरी ओर इस भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने जमकर हाथ साफ किया. जानकारी के अनुसार, सभा के दौरान करीब 350 लोगों के मोबाइल फोन और पर्स चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. ( पूरी खबर पढे)

हुमायूं कबीर और BJP के बीच 1000 करोड़ की डील: आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर की स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो टीएमसी (TMC) ने जारी किया है। इस वीडियो में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के लिए हुमायूं कबीर और बीजेपी के बीच 1000 करोड़ की डील करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में हुमायूं कबीर कह रहे है कि किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहते हैं। वीडियो में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के आवाज का भी दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है। हालांकि Lalluram वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ( पूरी खबर पढे)

सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर बैन को सरकार का समर्थनः केंद्र सरकार ने गुरुवार को केरल के सबरीमाला मंदिर में मासिक धर्म आयु की महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध का समर्थन किया। केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का 2018 का फैसला इस धारणा पर आधारित है कि पुरुष श्रेष्ठ हैं और महिलाएं निम्न हैं। इसी वजह से सभी महिलाओं को एंट्री देने का आदेश दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव से जुड़े मामलों की बुधवार को लगातार तीसरे दिन सुनवाई कर रही है। इसमें विभिन्न धर्मों में प्रचलित धार्मिक स्वतंत्रता की सीमा और दायरे पर भी विचार किया जा रहा है। ( पूरी खबर पढे)

पुडुचेरी सीएम एन रंगास्वामी ने ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियांः  देश के तीन राज्यों असम, केरलम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Puducherry Assembly Elections) के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग हुई रही है। पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर भी मतदान हुआ। इस दौरान वीआईपी कैंडिडेट अलग-अलग तरीके से मतदान केंद्र पहुंचकर वोट दिया। वहीं पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी का अलग अंदाजा देखने को मिला। पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी वोट डालने के लिए बाइक से मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिखे। ( पूरी खबर पढे)

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m