Morning News Brief (नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 अप्रैल 2026) की खबरों में संसद में हुई पीएम मोदी और राहुल की मुलाकात; आशा भोसले को हार्ट अटैक; मोदी ने ममता से 15 साल का हिसाब मांगा; चुनावी मौसम में फर्जी AI वीडियो से संघ परेशान प्रमुख रहा।

1. पीएम मोदी और राहुल की मुलाकात
केरल, बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनावी घमासान को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में शनिवार सुबह-सुबह भारतीय राजनीति की बेहद खास तस्वीर सामने आई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अचानक ही आमने-सामने आ गए. इस मुलाकात का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. 1 मिनट 34 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई.

2. आशा भोसले को हार्ट अटैक
दिग्गज सिंगर आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक है, जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में फिलहाल आशा का इलाज चल रहा है. सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

3. पीएम मोदी ने ममता से 15 साल का हिसाब मांगा
बंगाल में 23 तारीख को वोटिंग होनी है. लेकिन उससे पहले बीजेपी और TMC के बीच बयानों का दौर जारी है. बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है. वे ताबड़तोड़ रैली के सहारे ममता सरकार पर लगातार निशान साध रहे हैं. इसी कड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि “मां, माटी, मानुष” जैसे नारों के सहारे पार्टी सत्ता में आई, लेकिन 15 साल के शासन में राज्य को कोई ठोस विकास मॉडल नहीं दे पाई.

4. चुनावी मौसम में फर्जी AI वीडियो से संघ परेशान
देश में पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं या कुछ दिनों के भीतर होने वाले हैं. अब इस चुनावी मौसम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर फेक न्यूज़ की बाढ़ आ गई है. आरएसएस से जुड़ी कई फ़र्ज़ी ख़बरें सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हैं. सोशल मीडिया पर कई बार एआई से बनाए गए फर्जी वीडियो वायरल किए जाते हैं. इसके अलावा आरएसएस के लेटर हेड का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर कोई भी बयान प्रचारित किया जाता है. आरएसएस नेताओं के अनुसार इनके पीछे उद्देश्य मतदाताओं को भ्रमित करना और कुछ राजनीतिक दलों को लाभ पहुंचाना हो सकता है. आरएसएस के पदाधिकारियों ने इसको लेकर लोगों से निवेदन किया है कि बिना ठीक से जांचे-परखे और क्रॉस चेक किए किसी बात पर भरोसा ना करें.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाकर खुद लोकेशन भूला ईरानः अमेरिका और ईरान शांतिवार्ता के लिए इस्लामाबाद में बैठक कर रहे हैं, बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान द्वारा बिछाई गई माइंस को पता लगाने और उन्हें हटाने में असमर्थ होने के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित मार्ग में देरी हो रही है, जबकि सामान्य जहाजी आवाजाही बहाल करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि फिलहाल ईरान होर्मुज को चाहकर भी पूरी तरह खोल नहीं सकता, क्योंकि वो यहां बिछाई गई बारूदी सुरंगों की लोकेशन खुद भूल गया है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ईरान के पास इन सुरंगों को हटाने के लिए जरूरी संसाधन भी नहीं है। (पूरी खबर पढ़े)
सोने में गिरावट लौटी, चांदी में भी नरमीः देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है. 10 अप्रैल की सुबह, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24-कैरेट सोने का भाव 151,620 प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा. मुंबई में यह रेट 151,470 प्रति 10 ग्राम है. ठीक एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 1,500 यानी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिससे भाव 154,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. (पूरी खबर पढ़े)
सरकार ने डीजल के निर्यात शुक्ल 21.5 प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये कियाः इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की कोशिशों के बीच सरकार ने डीजल के निर्यात पर शुल्क 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसके साथ ही एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) पर शुल्क 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्यपूर्व एशिया में जारी अनिश्चितता की वजह से 09 अप्रैल, 2026 को कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की कीमत US$ 120.28/बैरल के ऊंचे स्तर पर बनी रही. सरकारी आकड़ों के मुताबिक, युद्ध शुरू होने से पहले फरवरी, 2026 में कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) की औसत कीमत 69.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

