अमृतसर। मोस्टवांटेड गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब लाया गया है। पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया को लेकर अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंची और सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच उसे बटाला के लिए रवाना हो गई। उसने हाईकोर्ट से अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी करने की मांग की है, क्योंकि उसे फेक इनकाउंटर किए जाने को लेकर डर है।
जानकारी के अनुसार गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उसने आशंका जताई है कि पुलिस हिरासत में उसे “फर्जी मुठभेड़” के नाम पर खत्म किया जा सकता है या फिर दुश्मन गैंगस्टर उस पर हमला कर सकते हैं। इस समय वह असम की सिलचर सेंट्रल जेल में विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत में था।
याचिका में जग्गू ने मांग की है कि हिरासत में रहते हुए उसके जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसे हथकड़ी और बेड़ियां लगाई जाएं ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो, और उसे सीसीटीवी निगरानी वाले क्षेत्र में रखा जाए। साथ ही, हर कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य की जाए।
- EVM Hacking का खुलेगा सारा खेल! विधानसभा चुवाओं के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने ईवीएम चेक करने की इजाजत दी, जानें किन पार्ट्स की होगी जांच?
- पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों की गिरफ्तारी पर उबाल, दरभंगा हाउस में आज जुटेगा छात्र संघ, झूठे मुकदमे वापसी की मांग
- पीढ़ियों से ईश्वर सेवा में लीन मंदिर के पुजारियों का अब होगा बेड़ा पार..महाराष्ट्र में अब पुजारियों को मिलेगी रोजागर की गारंटी, हर महीने खाते में आएगी सैलरी
- अपराजिता सारंगी ने CM मोहन माझी से भुवनेश्वर मेट्रो प्रोजेक्ट पर रोक के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की
- किशनगंज के निलंबित SDPO पर कसा शिकंजा, सिलीगुड़ी में मिली नई संपत्ति, फिर शुरू हुई लंबी पूछताछ

