देश की सबसे आधुनिक और प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के खाने की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. हाल ही में एक महिला यात्री ने दावा किया है कि ट्रेन में परोसे गए लंच खाने के बाद उनके होंठ सूज गए और उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई उसके दो साल के बेटे को दस्त शुरू हो गए. यही नहीं, महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की, जिस पर IRCTC ने भी रिएक्ट किया है.

देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) एक बार फिर अपनी फूड क्वालिटी को लेकर सवालों के घेरे में है. यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

वाराणसी से देवघर का सफर कर रही आयुषी सिंह (Ayushi Singh) नाम की एक महिला का आरोप है कि ट्रेन में परोसे गए खाने को खाकर उनकी और उनके दो साल के बेटे की तबीयत बिगड़ गई. सोशल मीडिया पर उनके सूजे हुए होंठ और मेडिकल रिपोर्ट की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस मामले पर IRCTC ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आयुषी ने बताया कि वह 27 मार्च को ट्रेन संख्या 22500 के कोच ई1 में अपने परिवार के साथ सफर कर रही थीं. उनका आरोप है कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के कुछ ही देर बाद उन्हें एलर्जी हुई और उनके होंठ बुरी तरह सूज गए. वहीं, उनके बेटे को दस्त शुरू हो गए. यही नहीं, महिला यात्री ने ट्रेन में दिए गए पीने के पानी के स्वाद पर भी सवाल उठाए.

आयुषी ने बताया कि लंच खाने के कुछ ही मिनट बाद उनके ऊपरी होंठ सूजने लगे और पूरे शरीर में एलर्जी के लक्षण दिखने लगे. स्थिति इतनी गंभीर थी कि यह जानलेवा भी साबित हो सकती थी. उन्होंने तुरंत चिकित्सा सहायता ली.

सोशल मीडिया पर महिला के मेडिकल रिपोर्ट और सूजे हुए होंठों की तस्वीर वायरल होने के बाद IRCTC ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. IRCTC का दावा है उस दिन परोसे गए खाने के सैंपल की जांच की गई और उसे सुरक्षित पाया गया. यह भी कहा कि ट्रेन में खाने की क्वालिटी को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई. आईआरसीटीसी ने महिला यात्री से संपर्क कर पूरी जानकारी मांगी है, और विस्तृत जांच का भरोसा दिया है.

उनके दो साल बेटे को भी उसी खाने से दस्त की शिकायत हुई. महिला ने एक्स पर अपनी सूजी हुई होंठों की तस्वीरें और डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट साझा कीं. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह ट्रेन के खाने से हुआ. मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन में स्पष्ट रूप से ‘severe allergy after consuming food in Vande Bharat’ लिखा है. तस्वीरों में उनके होंठ काफी सूजे हुए नजर आ रहे हैं, जो मामले को और गंभीर बनाते हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m