Supaul Road Accident: बिहार के सुपौल जिले से एक दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आज गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला और उसके अजन्मे मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतका 8 महीने की गर्भवती थी, जो अपने ससुर के साथ बाइक से बीए की परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान बीच रास्ते में ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना जिले के सिमराही बाजार स्थित एनएच-27 की है।
मृतका की पहचान संगीता कुमारी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हाईवे पर पहले से ही एक माल लदा ट्रक खड़ा था। इस बीच जैसे ही ललित ग्राम थाना क्षेत्र के डेगरी निवासी भुनेश्वर प्रसाद सिंह अपनी बाइक को साइड से निकालने का प्रयास किया, उसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की संगीता कुमार ट्रक की पहिए के नीचे आ गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला का पेट फट गया और उसके पेट में 8 महीने का बच्चा बाहर निकल आया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।
हालांकि इस हादसे में भुनेश्वर प्रसाद और मृतका की बहन सुरक्षित बच गए। लेकिन अपनी बहू और उसके मासूम बच्चे का क्षत-विक्षत शव देख वह वहीं अपना सुध-बुध खो बैठे। हादसे को जिस-जिस ने देखा उसका रूह कांप गया।
घटना को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को अपने नियंत्रण में लेते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। उधर मां और उसके अजन्मे बच्चे के मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: वैशाली में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, दिसंबर में हुई थी शादी
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

