सोहराब आलम/मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मोतिहारी पुलिस ने एक बार फिर शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर सिसहनी ग्राम में छापेमारी मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को जिले के पकड़ीदयाल थाना अंतर्गत ग्राम सिसहनी में शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखे जाने की सटीक जानकारी मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से 22 कार्टून विदेशी (अंग्रेजी) शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 198.72 लीटर मापी गई है। इसके साथ ही 100 लीटर देशी चुलाई शराब भी जब्त की गई है।
दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल पुलिस ने मौके से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सियाराम मुखिया और दर्शन मुखिया के रूप में हुई है। ये दोनों योगेन्द्र मुखिया के पुत्र हैं और सिसहनी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अब इनके नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


