सोहराब आलम/मोतिहारी। बिहार में शराबबंदी के साथ-साथ अब पुलिस ने सूखा नशा यानी ड्रग्स और गांजे के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में मोतिहारी जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
गुप्त सूचना पर बंगरा गांव में छापेमारी
जानकारी के अनुसार, सुगौली थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह को यह सूचना मिली थी कि बंगरा गांव में अवैध रूप से नशे का व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंगरा गांव स्थित सीता देवी के घर पर अचानक धावा बोल दिया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
पुड़ियों में पैक था मौत का सामान
तलाशी के दौरान पुलिस को सीता देवी के घर से 86 ग्राम गांजा बरामद हुआ। खास बात यह है कि यह गांजा छोटे-छोटे 22 पुड़ियों में पैक किया गया था, जिसे ग्राहकों को बेचने के लिए तैयार रखा गया था। पुलिस ने तुरंत सभी पुड़ियों को जब्त कर लिया और आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नशा मुक्त समाज के लिए पुलिस का संकल्प
थानाध्यक्ष अनिष कुमार सिंह ने बताया कि नशे के कारोबारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज किया जाएगा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नशे के व्यापार के पीछे और कौन-कौन से बड़े गिरोह शामिल हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

