सोहराब आलम/मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां मंगलवार की शाम राघवा नदी ने छह मासूमों की जिंदगी ले ली। केसरिया थाना क्षेत्र के राखवा पंचायत में हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। खेल-खेल में नदी किनारे गए ये बच्चे अब कभी लौटकर नहीं आएंगे।
नहाने के दौरान गहरे पानी में उतरी बच्चियां
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राखवा पंचायत के रहने वाली छह बच्चियां दोपहर के समय गांव के समीप बहने वाली राघवा नदी में स्नान करने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाने के दौरान एक बच्ची अचानक अपना संतुलन खो बैठा और गहरे पानी के भंवर में फंस गया। उसे डूबता देख किनारे पर खड़े अन्य बच्चियां उसे बचाने के लिए एक-एक कर पानी में कूद पड़े। अफसोस कि बचाने की इस कोशिश में सभी छह बच्चियां गहरे पानी की चपेट में आ गई।
जानकारी के अनुसार नहाते समय एक बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य पांच लड़कियां भी गहराई में चली गईं और सभी डूब गईं। सभी बच्चियों की उम्र 6 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। घटना शाम करीब 6 बजे राखवा पंचायत स्थित राखवा नदी में हुई।
मृत बच्चियों की पहचान दीक्षा कुमारी (12), सोनाक्षी कुमारी (9) और प्रिया कुमारी (6) के रूप में हुई है। तीनों सगी बहनें थीं। इसके अलावा मनोज साहनी की दो बेटियां प्रिंस (11) और छोटी (8) की भी इस हादसे में मौत हो गई। साथ ही, कामेश्वर साहनी की 12 वर्षीय बेटी सोनाली की भी जान चली गई। फिलहाल मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
चीख-पुकार और रेस्क्यू ऑपरेशन
नदी किनारे मौजूद कुछ अन्य लोगों ने जब बच्चियों को डूबते देखा, तो शोर मचाना शुरू किया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन पानी गहरा होने के कारण तुरंत सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक सभी छह बच्चियों के शवों को बरामद कर लिया गया।
गांव में पसरा सन्नाटा
जैसे ही एक-एक कर मासूमों के शव नदी से बाहर आए, परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा वातावरण गमगीन हो गया। गांव में चूल्हे तक नहीं जले और हर आंख नम थी। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

