गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और हर इन गर्मी बढ़ती ही जा रही है. बढ़ती गर्मी अपने साथ ढेर सारी स्वस्थ संबंधी समस्याएं भी लेकर आती है और इन्हीं समस्याओं में से है मुंह में छाले होना. ये छोटे-छोटे छाले दिखने में भले ही मामूली लगें, लेकिन खाने-पीने, बोलने और यहां तक कि पानी पीने में भी काफी तकलीफ दे सकते हैं. तेज गर्मी, शरीर में बढ़ी हुई गर्म तासीर, पानी की कमी, अनियमित खानपान और ज्यादा मसालेदार या तली-भुनी चीजें खाना छाले होना के मुख्य कारण हैं. आइए जानते हैं इससे राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय.

नारियल तेल

नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और ठंडक देने वाले गुण होते हैं. दिन में 2–3 बार छालों पर हल्के हाथ से लगाएं.

नमक पानी से कुल्ला

गुनगुने पानी में थोड़ा नमक डालकर कुल्ला करने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और सूजन कम होती है. दिन में 2 बार करें.

शहद

शहद में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो छालों को जल्दी भरने में मदद करते हैं. सीधे छालों पर लगाएं, दिन में 2–3 बार.

तुलसी के पत्ते

तुलसी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं. 4–5 पत्ते चबाएं और ऊपर से पानी पी लें.

ठंडा दूध या दही

ये शरीर की गर्मी को शांत करते हैं. ठंडा दूध पिएं या दही का सेवन करें. गर्मी में वैसे भी दही, छाछ का सेवन बहुत ही फायदा पहुंचाता है.

बर्फ का इस्तेमाल

छाले पर हल्के से बर्फ लगाने से दर्द और जलन कम होती है.

केला और शहद

केला पेट को ठंडा रखता है और पाचन सुधारता है. केला खाएं या उसमें थोड़ा शहद मिलाकर लें.

ध्यान रखने वाली बातें

  1. खूब पानी पिएं (डिहाइड्रेशन से बचें).
  2. बहुत ज्यादा मसालेदार और तली-भुनी चीजों से बचें.
  3. समय पर खाना खाएं.
  4. विटामिन B और C से भरपूर आहार लें

कब डॉक्टर को दिखाएं?

  1. छाले 10–12 दिन में ठीक न हों.
  2. बहुत ज्यादा दर्द या बार-बार छाले हों.
  3. बुखार या कमजोरी भी महसूस हो.