राहुल शर्मा, भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जहां एक पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की मार डाला। पति ने सिलाई मशीन की रस्सी से गला दबाकर पत्नी की जान ले ली। इसके बाद खौफनाक वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। साड़ी के फंदे से घर के आंगन में बने जाल से लटकाने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति समेत उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है….
पिता को मिली थी बेटी की आत्महत्या की जानकारी
दरअसल, 30 मार्च को मृतका प्रियंका के पिता रमेश बाबू प्रजापति को सूचना मिली थी कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही वह अपने परिवार के साथ मानपुरा गांव स्थित उसकी ससुराल पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि उनकी बेटी का शव आंगन में पड़ा हुआ था। इस पर उन्होंने तुरंत देहात थाना पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
ये भी पढ़ें: पहली पत्नी ने दूसरी पत्नी पर किया हमला: महिला के हाथ में लगे 10 टांके, एक साल पहले सहमति से हुई थी शादी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
जांच में हुआ ये खुलासा
जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि प्रियंका ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चरथर गांव के पास मौजूद हैं। मुखबिर के बताए गए स्थान पर पुलिस तस्तीक करने पहुंची। जहां पहले से आरोपी खड़े थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी युवकों ने भागने का प्रयास किया। देहात थाना प्रभारी मुकेश शाक्य और उनकी टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपी पति रामबरन और उसके दो साथी आकाश प्रजापति, पुनीत जोशी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: मुक्तिधाम से हड्डियां-राख जब्त कर जांच के लिए भेजा: एक दिन पहले समझौता, दूसरे दिन पिता बोला- बेटी को जहर देकर मार डाला
इस बात को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपी पति ने बताया कि शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सिलाई मशीन की रस्सी से प्रियंका का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को साड़ी के फंदे से घर के आंगन में बने जाल से लटकाने की कोशिश की। लेकिन बाद में शव को नीचे उतारकर फरार हो गए। फिलहाल देहात थाना पुलिस ने आज पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

