शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एम्स हॉस्पिटल और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। वहीं सुरक्षा को देखते हुए दोनों जगहों को खाली कराया गया है।
एम्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही बम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। वहीं भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 15 दिनों के अंदर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। जांच टीम छानबीन कर रही है।
ये भी पढ़ें: ‘दोपहर 12.15 बजे फूटेंगे बम- अल्लाह हू अकबर’, यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी, मेल में संगठन का भी जिक्र
19 फरवरी को भी मिली थी धमकी
आपको बता दें कि पीपुल्स यूनिवर्सिटी को इससे पहले 19 फरवरी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल में धमकी देने वाले शख्स ने कॉलेज की बिल्डिंग में बम रखने की बात कही थी। जिसमें लिखा था- ‘आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले…अल्लाह हू अकबर।’
हालांकि यह धमकी अफवाह निकली थी। लेकिन 15 दिन के भीतर ही दूसरी बार धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। जांच टीम सुरक्षा की दृष्टिकोण से पूरी तरह एहतियात बरत रही है। गहन जांच कर रही है। साथ ही ईमेल भेजने वाले का भी इनपुट निकाला जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


