शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एआईएमआईएम (AIMIM) ने बड़ी कार्रवाई की है। AIMIM नेता तौक़ीर निजामी को पार्टी से बाहर निकाला गया है। AIMIM एमपी के अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने यह कार्रवाई की है। पार्टी ने तौक़ीर के बयान को आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया हैं।
दरअसल, एआईएमआईएम नेता व अहले सुन्नत समिति के महासचिव पीरजादा तौक़ीर निजामी ने कहा था कि ‘भारत के मुसलमानों की स्थिति खराब है। दलितों से भी ज्यादा खराब भारतीय मुस्लिमों की स्थिति है। भारतीय मुसलमान की बद से बदतर स्थिति कर दी गई है। रमजान और ईद की खरीदी में आपका पैसा अपनों के हक में जाए, सिर्फ मुसलमान से ही खरीदी करिए।’
ये भी पढ़ें: ईद पर नफरत की नसीहत पर मुस्लिमों की अपीलः सबसे करें खरीदी, नफरती लोगों को दे जवाब, न्यू मार्केट में चलाया कैंपेन
हालांकि तौक़ीर निजामी के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद मुस्लिम समाज ने एक अपील की। जिसमें कहा गया कि ‘मुस्लिम सबसे खरीदी करें और नफरती लोगों को जवाब दें।’ वहीं तौक़ीर निजामी के इस बयान को AIMIM पार्टी ने गंभीरता से लिया और इसे आइडियोलॉजी के खिलाफ बताया है। AIMIM एमपी के अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने तौक़ीर को पार्टी से टर्मिनेट कर दिया है।
ये भी पढ़ें: AIMIM नेता के बिगड़े बोलः तौकीर निजामी बोले- 3 तरह के मुसलमान होते हैं, जूते चाटने, खाने और मारने वाले, पूछा- तुम कौन से हो

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

