शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक निजी कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में संगठन का भी जिक्र किया गया है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह पूरा मामला निशातपुरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेल के के जरिए दी गई है। जिसमें धमकी देने वाले शख्स ने कॉलेज की बिल्डिंग में बम रखने की बात कही है। उनसे लिखा- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11:00 बजे तक डॉक्टर, स्टूडेंट को निकाल ले…अल्लाह हू अकबर।
ये भी पढ़ें: वन अमले पर फिर जानलेवा हमलाः तस्करी रोकने पहुंचे तो माफिया ने बंधक बनाकर लीठी-डंडों से पीटा, रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत बीट गार्ड घायल, FIR
मेल में एलटीटीई (LTTE) संगठन का भी जिक्र किया गया है। वहीं धमकी भरा मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही डॉग और बम स्क्वायड टीम भी मौके पर मौजूद है। सुरक्षा के मद्देनजर यूनिवर्सिटी को खाली कराया गया है। फिलहाल निशातपुरा थाना पुलिस यूनिवर्सिटी के आसपास गहन जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही धमकी भरा मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: वरमाला के बाद बिना दुल्हन के लौटी बारात: हाथों-पैरों में लगी मेहंदी के साथ थाने पहुंची युवती, आंखों से छलक पड़े आंसू; जानिए क्या थी वजह
निशातपुर थाना प्रभारी मनोज पटवा ने कहा कि मेल आया है, इसे अफवाह अभी फिलहाल नहीं कह सकते है। अंदर हमारी टीम जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी को खाली करवा दिया गया है। मेल कहां से आया है ? इसकी जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

