राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की हरियाणा के समालखा में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक बदलावों पर गहन मंथन हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बीजेपी को जल्द नए संगठन महामंत्री मिल सकते हैं।
संघ ने करीब 50 प्रचारकों को बीजेपी में अलग-अलग दायित्व सौंपने पर किया विचार
संघ ने करीब 50 प्रचारकों को बीजेपी में अलग-अलग दायित्व सौंपने पर विचार किया है। मध्य प्रदेश में संभागीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की चर्चा भी तेज है। साथ ही, संघ अपने मौजूदा स्वरूप में कुछ परिवर्तन कर सकता है, जिसमें प्रांतीय इकाइयों को समाप्त कर संभाग स्तर पर नया कार्यक्षेत्र स्थापित करने की योजना शामिल है।
संघ मंत्रियों के निजी स्टाफ पर भी रख सकता है नजर
मध्य प्रदेश में वर्तमान में मालवा क्षेत्र, मध्य भारत क्षेत्र और महाकौशल क्षेत्र हैं। बदलाव के बाद इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर और रीवा जैसे संभागों को स्वतंत्र कार्यक्षेत्र बनाया जा सकता है। संघ मंत्रियों के निजी स्टाफ पर भी नजर रख सकता है। सूत्र बताते हैं कि अभी यह व्यवस्था है, लेकिन अब केवल संघ प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ही तैनाती होगी, जो सरकार के समन्वय से की जाएगी।
कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की संघ में वापसी भी संभव
वहीं कुछ बीजेपी नेताओं, जो संघ पृष्ठभूमि से हैं, को पदोन्नत किया जा सकता है। वहीं, कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की संघ में वापसी भी संभव है। यह बदलाव RSS और BJP के बीच समन्वय को और मजबूत करने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में माने जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बड़े ऐलान हो सकते हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

